logo

JSSC-CGL मामले में CID ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ शुरू 

CID6.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी को लेकर CID की कार्रवाई लगातार जारी है। JSSC-CGL 2024 परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID ने दो और आरोपियों सोमेश प्रकाश और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े होने का आरोप है। CID की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

अबतक 22 आरोपी गिरफ्तार 
JSSC-CGL 2024 में कथित पेपर लीक और अनियमितता के मामले में CID ने हाल ही में सोमेश प्रकाश और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद JPSC और JSSC से जुड़े मामलों में CID की कुल गिरफ्तारियों की संख्या 22 हो गई है। JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग और JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग राज्य में सरकारी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करते हैं। परीक्षा विवाद के बाद अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

JPSC और JSSC-CGL 2024 परीक्षा को लेकर आंदोलनरत छात्रों ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। सितंबर 2024 में परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। पहले इस मामले की जांच SIT ने की थी। अब CID की कार्रवाई के बाद मामला फिर चर्चा में है। वहीं 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को लेकर भी कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Tags - JPSC JSSC CID Jharkhand Exam Scam