logo

सरायकेला में बॉयलर ब्लास्ट, पिता की मौत; बेटा गंभीर रूप से घायल 

सरायकेला में बॉयलर ब्लास्ट, पिता की मौत; बेटा गंभीर रूप से घायल 

द फॉलोअप डेसक 
सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की ताला इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में शनिवार रात भीषण हादसा हुआ। यहां बॉयलर ब्लास्ट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मृतक का बेटा गंभीर रूप से घायल है। दोनों हादसे के समय वहीं पर काम कर रहे थे। मृतक की पहचान भाटिया बस्ती निवासी मदन प्रसाद के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम शुभम प्रसाद है। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों साथ में काम कर रहे थे। इसी समय फैक्ट्री में आग लग गयी। इससे मदन प्रसाद आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं शुभम प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद घायल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। साथ ही अग्निशमन की टीम को भी बुला कर आग को बुझा दिया गया है। 


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज बॉयलर ब्लास्ट मौत Jharkhand News Jharkhand Hindi News Boiler Blast Death