logo

गढ़वा में बजरंग दल और RSS ने पकड़ा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 150 गौवंशीय पशु, मामले को लेकर प्रशासन जांच में जुटी 

g_COW.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गढ़वा जिले में गुप्त सूचना के आधार पर बजरंग दल और RSS के कार्यकर्ताओं ने डेढ़ सौ गौवंशीय पशु पकड़े, जिन्हें तस्करी के लिए दूसरे राज्यों ले जाया जा रहा था। अधिकांश पशुओं पर सरकारी टैग लगा हुआ था, जो संभवतः मुख्यमंत्री पशुधन योजना या अन्य सरकारी योजनाओं के तहत वितरित किए गए थे। पकड़े गए पशुओं को गढ़वा सदर थाना में सुपुर्द कर दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ये सभी पशु शहर से होकर गुजर रहे थे और अगर ये पकड़े नहीं जाते तो अन्य राज्यों में तस्करी हो सकती थी। RSS के जिला संयोजक सोनू सिंह ने कहा कि गढ़वा में अवैध पशु तस्करी की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकांश पशुओं पर सरकारी टैग होने से यह एक बड़ा षड़यंत्र प्रतीत होता है और इसकी विस्तृत जांच आवश्यक है। गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत वितरित किए गए पशुओं की तस्करी की जा रही हो। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की। जिला ग्रामीण विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि टैग की जांच पशुपालन विभाग के साथ की जाएगी। यदि मामला सही पाया गया, तो उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गढ़वा के SDPO नीरज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Tags - Garhwa Jharkhand secret tip-off Bajrang Dal RSS 150 bovine animals smuggling other states government tag Chief Minister Pashudhan Yojana livestock scheme police investigation seized animals