logo

बाबूलाल ने जारी किया BJP का राष्ट्रीय रजिस्ट्रेशन नंबर, एक मिस्ड कॉल पर मिलेगी सम्मेलन में एंट्री 

बाबूलाल ने जारी किया BJP का राष्ट्रीय रजिस्ट्रेशन नंबर, एक मिस्ड कॉल पर मिलेगी सम्मेलन में एंट्री 

साहिबगंज 

झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने आज राष्ट्रीय रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर एक मिस्ड कॉल कर BJP के सम्मेलन में एंट्री पा सकता है। बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मतदाताओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 5000 स्थानों पर सम्मलेन होगा। सम्मेलन में नए मतदाता उपस्थित रहेंगे। इसमें एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। मरांडी ने साहेबगंज परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए हेमंत सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। 

वोटर नई कहानी लिखने को तैयार 


मरांडी ने कहा कि नए मतदाता आने वाले 2024 चुनाव में नई कहानी लिखने को तैयार हैं। उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड में 50 लाख नये मतदाता जुड़े हैं। नए मतदाता अपनी सरकार बनाने को उत्सुक हैं। मरांडी ने कहा कि 25 जनवरी को झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में नव मतदाता सम्मेलन होना है। इस सम्मेलन में लाखों की संख्या में युवा जुड़ेंगे और प्रधानमंत्री को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि नए मतदाता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को तैयार हैं। उनके अंदर भारी उत्सुकता है। 

हेमंत सरकार पर हमला बोला 

मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्ट हेमंत सरकार को नए मतदाता जवाब देने को भी आतुर हैं। राज्य सरकार की लगातार वादाख़िलाफ़ी से युवाओं में काफ़ी रोष है। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने लोगों मतदाता सम्मेलन के लिए राष्ट्रव्यापी रजिस्ट्रेशन नंबर 7820078200 भी जारी किया। नव मतदाताओं को उपरोक्त नंबर पर मिस्ड कॉल कर पंजीयन कराने का आग्रह किया। मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसलय तिवारी आदि उपस्थित थे।