logo

सरायकेला-खरसावां के आसंगी चेक डैम में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 2 स्कूली छात्र डूबे

सरायकेला-खरसावां के आसंगी चेक डैम में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 2 स्कूली छात्र डूबे

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान दो स्कूली छात्र गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। डूबने वाले छात्रों की पहचान कल्पनापुरी निवासी उत्सव और स्टाइप निवासी कुश के रूप में हुई है। दोनों स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी
काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने कुश का शव चेक डैम से बाहर निकाल लिया, जबकि उत्सव की तलाश लगातार जारी है। मौके पर गोताखोरों की टीम सर्च अभियान चला रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चेक डैम पर जुट गए। हादसे के बाद दोनों छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने कुश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लापता छात्र की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।


 

Tags - SeraikelaKharsawan AsangiCheckDam StudentDrowning Jharkhand RITPolice