जमशेदपुर
अरका जैन यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एस बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है. एक के बाद एक प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों की लगातार सफलता ने अरका जैन यूनिवर्सिटी को प्लेसमेंट का 'पावरहाउस बना दिया है. यूनिवर्सिटी के छात्रों का चयन देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है. इनमें टीटीईसी होल्डिंग्स, आईएनसी, रामकृष्णा फोर्जिंग और नौकरी डॉट कॉम शामिल हैं. यह संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण का परिचायक है.

प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीसीए एवं बीटेक (सीएसई) के कुल 09 छात्रों का चयन टीटीईसी होल्डिंग्स, आईएनससी में हुआ है. इन छात्रों का कंपनी में ‘कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव’ के पद पर चयन हुआ है. इन सभी छात्रों को अहमदाबाद (गुजरात) में 3.48 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया जाएगा. चयनित छात्रों में राशिका राज, जेशान अहमद, हर्षित प्रसाद, सिजल शर्मा, शालिनी कुमारी, जानवी कुमारी, स्नेहा मजूमदार, प्रज्ञा त्रिवेदी एवं शैलेश कुमार शामिल हैं. वहीं, बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के 06 छात्रों का रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड में ‘ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET)’ के रूप में चयन हुआ है. जमशेदपुर स्थित इस कंपनी में चयनित छात्रों में अभिषेक कुमार गौतम, अमन दानिश खान, अमरजीत यादव, अंकित कुमार मिश्रा, सौरभ कुमार एवं कन्हैया शर्मा शामिल हैं. इन्हें कंपनी की ओर से 3.2 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है. यह कंपनी पिछले चार दशकों से मेटल फॉर्मिंग क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए है.

इसके अलावा एमबीए (मार्केटिंग एवं मानव संसाधन) के छात्र बी. आशीष पॉल का चयन नौकरी डॉट कॉम में सीनियर एग्जीक्यूटिव- कॉर्पोरेट सेल्स पद पर हुआ है. उन्हें जमशेदपुर में 6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ नियुक्ति मिली है. सर्वविदित है कि संजीव भिखचंदानी द्वारा स्थापित नौकरी डॉट कॉम देश का अग्रणी रोजगार मंच है, जो लाखों नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं को जोड़ता है. अरका जैन यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग की मांगों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. लगातार मिल रही प्लेसमेंट सफलता संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है. विश्वविद्यालय प्रबंधन सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है.