logo

एसीबी का शिकंजा : सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा 

सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा 

रांची 
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, अमीन ने जमीन की नापी रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के बदले घूस की मांग की थी। इसकी शिकायत परिवादी वासुदेव महतो ने एसीबी में दर्ज कराई थी।


बताया गया कि परिवादी ने 16 दिसंबर 2025 को जमीन नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था। 10 फरवरी 2026 को भूमि की नापी की गई। इसके बाद अमीन कथित तौर पर रिपोर्ट और नक्शा जारी करने के एवज में 8,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की सत्यापन जांच कराई। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और अमीन को घूस की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में हलचल है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


 

Tags - Land Measurement Bribe Demand Anti Corruption Bureau Jharkhand News Government Office Raid