द फॉलोअप डेस्क
असम विधानसभा चुनाव में झामुमो अब अकेले चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। इस चुनाव में झामुमो ने 19 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली है, जबकि बेहाली की एक सीट माले के लिए छोड़ दी गई है। केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सहमति नहीं बन पाने के कारण पार्टी ने यह निर्णय लिया है।
बताया गया कि 22 मार्च की शाम तक कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की बातचीत जारी थी, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन सकी। कांग्रेस जहां झामुमो को केवल 5 सीटें देने पर अड़ी रही, वहीं झामुमो कम से कम 10 सीटों की मांग कर रही थी। बातचीत विफल होने के बाद झामुमो ने अब 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
