logo

प्यार के लिए युवक मुस्लिम से बना हिंदू, कभी पिता भी प्रेमिका के लिए बन गये थे मुस्लिम

प्यार के लिए युवक मुस्लिम से बना हिंदू, कभी पिता भी प्रेमिका के लिए बन गये थे मुस्लिम

द फॉलोअप डेस्कः
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से प्रेम-प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम युवक ने अपने प्यार के खातिर अपना धर्म ही बदल लिया। युवक गाडरवारा तहसील के चीचली का रहने वाला है। जिसका नाम फाजिल खान था। लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड हिंदू है। इसलिए उससे शादी करने की चाहत में उसने हिंदू धर्म अपना लिया और फाजिल खान से अमन राय बन गया।  प्रेमी जोड़े ने राम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।  युवती जिसका नाम सोनाली है वह करेली आमगावं की रहने वाली है। दोनों 5 सालों से रिलेशनशिप में थे।

 

 बता दें कि इस प्रेमी युगल ने  स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। जब दोनों के विवाह का पर्चा विशेष विवाह अधिकारी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया और उसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगी। बताया जा रहा है कि सामाजिक तंगी के बाद फाजिल ने हिंदू धर्म अपना लिया और फाजिल से अमन बन गया जिसके बाद दोनों ने राम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोबारा शादी की।


 
पिता पहले हिंदू थे
फाजिल ने बताया है कि उसके पिता ने भी लव मैरिज की थी और उन्होंने ने अपने प्यार के लिए अपना धर्म बदल लिया था. फालिज के पिता का पहले हिंदू थे लेकिन प्यार के लिए उन्होंने अपना धर्म बदलकर अपना नाम शेख अब्दुल रख लिया। वहीं अब बेटे फाजिल ने अपने पिता की तरह ही अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिस से हिंदू धर्म अपना लिया है। फाजिल के इस फैसले यानी हिंदू धर्म अपनाने को लोगों घर वापसी बताया है। फाजिल ने ने बताया कि उनके पिता पहले सनातनी थे. लेकिन उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल किया था। उसके ज्यादातर दोस्त हिंदू हैं. वह बरमान बाबा के यहां भी आते-जाते थे।  इस वजह से सनातन धर्म से फाजिल का लगाव पहले से था। वहीं, सोनाली से प्यार हुआ तो उसने सनातन धर्म में वापसी कर ली है.