logo

पलामू में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, छत के रास्ते से घुसे थे तीन अपराधी

पलामू में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, छत के रास्ते से घुसे थे तीन अपराधी

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड स्थित राजा साहेब के ऑफिस के पास बीते देर रात बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधियों ने ऑफिस की छत के रास्ते अंदर घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी। मृतक की पहचान गुडू खलीफा उर्फ मो. समीर खलीफा, निवासी कुंड मोहल्ला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान 3 से 4 राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।