logo

गुमला में घर में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत

fi.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गुमला के घाटों बगीचा निवासी रामबली मिस्त्री के घर में बीती रात आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर मकान के सभी लोग किसी तरह एक-एक कर बाहर निकले लेकिन करीब 65 वर्षीय सत्यनारायण विश्वकर्मा अपने रूम में ही फंस गए। सत्यनारायण विश्वकर्मा की जलने से मौत हो गई। सुबह फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि सुबह मृतक का शव घर में ही पड़ा हुआ था। आगजनी के कारण कच्चा मकान का छत और दीवार भी गिर गया है। मृतक अपने कमरे में अकेले रहता था। आगजनि की घटना में लाखों रुपया का नुकसान हुआ है।

Tags - Jharkhand News Gumla News Gumla Latest News Gumla Hindi News Huge Fire