logo

झारखंड बंद के दौरान उपद्रव फैलाने वालों पर पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 10 लोग लिए गए हिरासत में

jharkhand_band.jpg

रांची
आज झारखंड में आदिवासी बचाओ मोर्चा और केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद के दौरान कई स्थानों पर सड़क जाम और जबरन दुकानें बंद कराई गईं। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे राज्य में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए थे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते टाला जा सके। पुलिस की सतर्कता और रणनीतिक तैनाती के चलते अब तक राज्य भर में किसी बड़ी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।


वहीं, रांची जिले से 6 और रामगढ़ जिले से 4 लोगों को एहतियातन हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) में लिया गया है। पुलिस मुख्यालय, झारखंड के मीडिया सेल के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह विधिसम्मत है और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest