logo

जामताड़ा-मिहिजाम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर, दो गंभीर

umryum,o.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य पथ पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा की ओर से एक ग्लोस्टर कार (नंबर BR09AS1639) बेहद तेज गति से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पर समस्तीपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष का बोर्ड भी लगा हुआ था। इसी दौरान सिटी हॉस्पिटल के पास स्कूटी शोरूम में अनलोडिंग के लिए एक कंटेनर (नंबर NL 01 AD 0678) खड़ा था। रफ्तार अधिक होने के कारण कार चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने कंटेनर के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों सवार गाड़ी के भीतर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश पाल और स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद फौरन 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसकी मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (PMCH) धनबाद रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान संजीव सिंह और संजय सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

Tags - Mihijam road accident today Gloster car accident Jamtara Serious road accident Jharkhand Container collision accident India Road safety accident India Car accident near City Hospital Jamtara Breaking news Jharkhand accident Samastipur BJP leader ca