logo

रांची के एक बहुमंजिला अपार्टमेंट निर्माण स्थल से शव बरामद

ेपोन40.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में ड्रीम टॉवर के पास बन रहे बहुमंजिला अपार्टमेंट के निर्माण स्थल से आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब मजदूर निर्माण स्थल पर काम करने पहुंचे, तो उनकी नजर शव पर पड़ी। तुरंत उन्होंने इस घटना की जानकारी ठेकेदार और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुंदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटनास्थल की जांच जारी है और पुलिस शव की शिनाख्त तथा मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।