logo

नन्हीं वामिका के इलाज को 15 करोड़ की मंजूरी, AIIMS दिल्ली में संभव होगा उपचार; कल्पना सोरेन ने की मुलाकात

नोसगको.jpg

गिरिडीह
नन्हीं वामिका पटेल का अब इलाज संभव हो पाएगा। गिरिडीह के निमियांघाट की 14 माह की बच्ची वामिका गंभीर और दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रही है। लंबे समय से उसका परिवार इलाज को लेकर संघर्ष कर रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने वामिका से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ मंत्री सुदिव्य सोनू भी मौजूद थे।


एम्स दिल्ली में होगा इलाज
कल्पना सोरेन ने जानकारी दी कि राज्य सरकार की तरफ से बच्ची के इलाज के लिए 15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इस सहायता के बाद अब वामिका का इलाज देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान AIIMS New Delhi में संभव हो सकेगा। इस निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस मदद से परिवार को बड़ी राहत और नई उम्मीद मिली है।


परिवार के लिए राहत 
परिवार और स्थानीय लोगों ने इस फैसले को राहत और उम्मीद की किरण बताया है। वामिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। यह बीमारी नवजात बच्चों में मांसपेशियों की गंभीर कमजोरी से जुड़ी होती है और इसका इलाज अत्यंत महंगा होता है। अब तक परिवार को इलाज के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन सरकारी सहायता से स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।

 

Tags - Giridih Jharkhand Health News SMA Disease Child Care Government Aid Kalpana Soren Hemant Soren AIIMS Delhi Breaking News Medical Support India News Rare Disease