logo

चुटिया से लापता हुई 4 साल की बच्ची वापस लौटी घर, जिस युवक ने उठाया उसी ने लाया 

चुटिया से लापता हुई 4 साल की बच्ची वापस लौटी घर, जिस युवक ने उठाया उसी ने लाया 

द फॉलोअप डेस्क 
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड से एक 4 साल की बच्ची के लापाता होने की खबर आई थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि उसे एक युवक अपनी गोद में उठाकर ले जा रहा है। लेकिन गुरुवार को सिल्ली के एक युवक ने उस बच्ची को उसके घर वापस पहुंचा दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी में दिखाए दे रहा युवक बच्ची को अपने साथ सिल्ली ले गया था। लेकिन आज उसने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि युवक बच्ची को अपने साथ क्यों ले गया था। बता दें कि बच्ची के पिता दुकान से कुछ सामान लेने गये थे। इसी दौरान बच्ची भी उनके पीछे निकल गयी। इसके बाद एक युवक बच्ची को अपनी गोद में उठा कर ले गया था। परिजनों ने चुटिया थाना की पुलिस को इस बात की सूचना शाम को दी। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज रांची न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Ranchi News