logo

बिहार में जल्द बनेगा शुगर कॉम्प्लेक्स, 3 राज्यों में होगी स्टडी; गन्ना उद्योग की पहल

WhatsApp_Image_2026-04-18_at_12_10_43_PM.jpeg

बिहार 

राज्य सरकार ने बिहार में चीनी उद्योग को फिर से मजबूत करने के लिए बड़ी पहल शुरू कर दी है। चीनी मिलों को आधुनिक शुगर कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। सरकार नए चीनी मिलों की स्थापना के साथ-साथ बंद पड़ी मिलों को भी फिर से चालू करने की दिशा में काम कर रही है। शीघ्र ही बिहार की टीम अन्य राज्यों के दौरे पर निकलेगी। इसके तहत महाराष्ट्र, कर्नाटक और यूपी मॉडल का अध्ययन किया जाएगा। राज्य सरकार इन राज्यों में अपने विशेषज्ञों को भेजेगी। अधिकारी उन राज्यों में चीनी मिलों की स्थापना और उनके संचालन का अध्ययन करेंगे। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस अध्ययन के आधार पर बिहार में भी चीनी उद्योग को नई दिशा मिलेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे नई मिलों की स्थापना और बंद मिलों के पुनर्जीवन में आसानी होगी।34 चीनी मिलों को चालू करने की योजना
राज्य सरकार ने कुल 34 चीनी मिलों को चालू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें 25 नई चीनी मिलों की स्थापना और सरकारी क्षेत्र की 9 बंद पड़ी मिलों को फिर से शुरू करना शामिल है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है।
गन्ना उद्योग विभाग ने इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए काम तेज कर दिया है। जहां बंद मिलों को चालू करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है, वहीं नई मिलों के लिए सभी जिलों में जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल राज्य में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों को भी गन्ना उत्पादन के बेहतर अवसर मिलेंगे और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

Tags - Bihar Breaking Update