द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा पुलिस ने मारपीट मामले में 29 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि कोलेबिरा थाना कांड संख्या 11/1997 के तहत मारपीट मामले में 29 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त शेख पहलवान मियां जो गिरफ्तारी के डर से ओड़िसा भाग गया था।

वहां भी वह किसी हत्या मामले में जेल में था। जमानत में वह सिमडेगा लौटा था जिसके बाद कोलेबिरा के 29 वर्ष पुराने मामले में पुलिस ने उसे दबोच का जेल भेज दिया है।
