गिरिडीह
गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के केंदुआ-बंदरचुआं मौजा में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ हुई भारी बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस आसमानी कहर की चपेट में आने से पांच गरीब आदिवासी किसानों के कुल 13 मवेशियों (गाय और बैलों) की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। 
वज्रपात में सारे मवेशियों की मौत, प्रशासन से मुआवजे की मांग
यह हादसा उस वक्त हुआ जब मवेशी जंगल में चरने गए थे और बारिश से बचने के लिए एक बांस के पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी अचानक वहीं वज्रपात हो गई, इस दौरान सभी मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें बाबूलाल मरांडी पिता रशिका मरांडी के 3 मवेशी,महेश सोरेन के 4,छोटका मुर्मू के 4 सुखु मुर्मू और छोटकी टुडू के 1-1 मवेशी थे। घटना के बाद पुरे गांव के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय मुखिया को जानकारी दी गई। सुचना पाकर मुखिया जानकी यादव घटनास्थल पर पहुंचे। इस दर्दनाक प्राकृतिक घटना से गरीब किसानों की कमर टूट गई है। पीड़ितों व स्थानीय मुखिया ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
