logo

धारदार हथियार से निर्मम हत्या; बेटी के साथ महुआ चुनने गया था, दो दिन बाद मिला नाले में शव

WhatsApp_Image_2026-04-15_at_3_36_51_PM.jpeg

 गुमला

घाघरा थाना क्षेत्र के विमरला पंचायत के बियार गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक दो दिन पहले अपनी बेटी के साथ महुआ चुनने के लिए अपने खेत गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा । परिजनों को चिंता होने पर उन्होंने आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन शुरू की। पेड़ से कुछ दूरी पर एक नाले में उसका शव बरामद किया
लगातार तलाश के बाद ग्रामीणों ने महुआ के पेड़ से कुछ दूरी पर एक नाले में उसका शव बरामद किया। शव पर गले और पेट के पास धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

Tags - collect mahua sharp weapon