logo

कैबिनेट की बैठक : हेमंत सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 1900 के स्थान पर अब 2400 ग्रेड पे का लाभ मिलेगा

 हेमंत सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 1900 के स्थान पर अब 2400 ग्रेड पे का लाभ मिलेगा

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) संपन्न हुई, जहां कुल मिलाकर 41 प्रस्तावों (Proposals) को स्वीकृति (Approval) दी गई है। एक अहम फैसले के तहत हेमंत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 1900 के स्थान पर अब 2400 ग्रेड पे का लाभ देने के प्रस्ताव को स्वीकृती दी है। कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के वेतनमान में सुधार के साथ उच्च शिक्षा के विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट के इन फैसलों से जहां संबंधित कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं पलामू के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

संबंधित कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि होगी

कैबिनेट ने संबंधित संवर्ग के कर्मचारियों के वेतनमान में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब कर्मचारियों को 1900 के स्थान पर 2400 ग्रेड पे का लाभ मिलेगा। लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने और ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए इसे अहम फैसला माना जा रहा है। इस बदलाव से संबंधित कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि होगी। 

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में नए डिग्री कॉलेज के निर्माण

इसी के साथ, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में नए डिग्री कॉलेज के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू के अंतर्गत बनने वाले इस महाविद्यालय के लिए 37 करोड़ 36 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है। कॉलेज के निर्माण से विश्रामपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाने की उनकी मजबूरी भी कम होगी।

 

Tags - Hemant Soren Jharkhand Cabinet Cabinet Meeting 41 Proposals Jharkhand Government