सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक घर की दीवार पर बम लगाकर विस्फोट कर देने की घटना सामने आयी है।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही खींचतान शुरू हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों ही दल इन सीटों पर अपना दावा जता रहे हैं।
झारखण्ड के गढ़वा जिले में शनिवार को पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हुई। झड़प के बाद JMM जिला कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के मार से चोटिल आदिवासी परिवार से मिलकर चोटिल लोगों से जायजा लिया।
मार्च की शुरुआत के साथ ही झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राज्य के कई जिलों में बादल छाने लगे हैं और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को खासतौर पर उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य जिलों में आंशिक से लेकर घने बादल छाए
सिल्ली स्टेडियम परिसर स्थित किसान भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह-सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो उपस्थित हुए।
बिहार एसटीएफ ने नक्सली गतिविधियों से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पटना एसटीएफ और गिरिडीह जिले की बेंगाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने की। दोनों आरोपियों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र से दबोचा गया है।
पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी के चार आदिवासी बच्चियों के कथित अपहरण और तमिलनाडु में बंधक बनाकर रखे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन बच्चियों को रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाया गया था
होली की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार, 9 मार्च से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र फिर शुरू हो रहा है। अब सदन की बची हुई कार्यवाही में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विपक्ष इस बार आक्रामक रुख अपनाता है या पहले चरण की तरह शांत ही रहता है।
झारखंड के अलग-अलग जिलों के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कार्यरत नीड बेस्ड लेक्चरर अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से सरकार से गुहार लगा रहे हैं। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री आवास के समीप बड़ी संख्या में एकत्रित इन शिक्षकों ने Jharkhand Public Service Commissi
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानगो के सहारा सिटी में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपेंद्र सिंह मस्तान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहु कल्याण फाउंडेशन द्वारा लालपुर थाना, रांची में एक जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।
शहर में रविवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। धनबाद पब्लिक स्कूल के पास पुलिस और कुख्यात अपराधी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान गैंग के शूटरों के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई।