logo

शिक्षिका के गले से छीन ली सोने की चेन, बाइक सवार 2 झपटमारों ने दिया वारदात को अंजाम

pakur14.jpg

पाकुड़:

पाकुड़ में बाइक सवार लड़कों ने एक शिक्षिका के गले से उनकी सोने की चेन छीन ली। झपटमारी का शिकार हुईं शिक्षिका का नाम प्रेरणा राज है। पीड़िता प्रेरणा राज को पाकुड़ के मालपहाड़ी रोड स्थित श्याम नगर मोहल्ले में झपटमारों ने निशाना बनाया। गौरतलब है कि प्रेरणा राज अपने सहयोगी शिक्षक के साथ बाजार से लौट रही थीं, कि तभी मोहल्ले में पहले से घात लगाए बाइक सवार 2 झपटमारों ने उनकी सोने की चेन छीनी और भाग निकले।

रांची की रहने वाली हैं शिक्षिका प्रेरणा राज

मूलरूप से रांची की रहने वाली प्रेरणा राज पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई में सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वह श्याम नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। झपटमारों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।  

वारदात से काफी डर गईं शिक्षिका

झपटमारी की घटना से पीड़ित शिक्षिका प्रेरणा राजी काफी डरी हुई हैं। उन्होंने पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी और उनकी सोने की चेन बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस, झपटमारों की तलाश में जुटी है। शिक्षिका प्रेरणा राज ने रोते हुए बताया कि उनकी सोने की चेन करीब 10 ग्राम की थी। वे सहकर्मी टीचर के साथ बाजार से वापस लौट रही थीं और उनके किराए के मकान से कुछ ही दूरी पर झपटमारों ने उनको निशाना बनाया।

 

Tags - Jharkhand NewsPakur NewsChain SnatchingCrime NewsPakur Police