logo

Jharkhand News

गिरिडीह में गैस की किल्लत को लेकर अफवाह, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़- घंटों लाइन में खड़े रहे लोग

गिरिडीह जिले में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर बुधवार को अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर आसपास के इलाकों तक गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

बजट सत्र : स्पीकर ने सरकार को घेरा

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने बुधवार को सरकार को कठोर शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कुछ विभाग समय पर विधायकों के प्रश्नों का उत्तर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

ED बनाम रांची पुलिस मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- सीबीआई जांच के दिए निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर बुधवार को अहम फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने इस मामले में सीबीआई से जांच कराने का निर्देश दिया है।

रामनवमी में डीजे बजाने पर रोक को लेकर विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने उठाए सवाल

झारखंड विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर रोक को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए विरोध जताया।

जामताड़ा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु के व्यक्ति पर मामला दर्ज

जामताड़ा व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) को ड्रोन और साइनाइड गैस के बमों से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज धमकी के बाद जामताड़ा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ​

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के गृह क्षेत्र में ही बीमार हुआ अस्पताल, डर के साए में मरीज

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विधानसभा क्षेत्र और विधानसभा अध्यक्ष के गृह जिले जामताड़ा का सरकारी सदर अस्पताल खुद ही इलाज की बाट जोह रहा है। देर रात हुई हल्की सी बारिश ने अस्पताल के बुनियादी ढांचे की पोल खोलकर रख दी।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बिहार में अगले 24 घंटे बादल छाए रहने की संभावना, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हो सकती है बारिश

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में अगले 24 घंटें बादल छाए रहने की संभावना बतायी है।

बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों का हमला, दो लोगों की पिटाई; बाद में पार्क में सुरक्षित मिली बच्ची

गुमला सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा गांव में मंगलवार रात बच्चा चोरी की अफवाह के चलते तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में बनू महतो और शिव सागर महतो घायल हो गए। सूचना मिलने प

बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, आज भी रांची समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब झारखंड के मौसम पर साफ नजर आने लगा है। मंगलवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली।

झारखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों को मिला नया नेतृत्व, तीन विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति

झारखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। लोकभवन से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय

झारखंड में जेटेट परीक्षा टालने और नियमावली में देरी पर विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा

झारखंड में जेटेट परीक्षा का मुद्दा थमने का नाम नही ले रहा है, वहीं अब इस विषय को जनप्रतिनिधि सदन में भी उठा रहे हैं। विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि राज्य सरकार झारखंड के नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। राज्य में रोजगार और झारखंड के नौन

महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर नीलेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी बधाई 

महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या 03 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नीलेश कुमार को 16 वार्ड पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उनका निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया। उनके निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत

Load More