logo

SIR के एवज में घूस मांगने के आरोप में बर्खास्त हुईं सहिया का धरना प्रदर्शन, संघ ने दी काम ठप करने की चेतावनी

SIR के एवज में घूस मांगने के आरोप में बर्खास्त हुईं सहिया का धरना प्रदर्शन, संघ ने दी काम ठप करने की चेतावनी

गढ़वा:

झारखंड के गढ़वा में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर घूस मांगने के आरोप में बर्खास्त बीएलओ जमीला बीबी और कुसुम देवी ने धरना प्रदर्शन किया। इन दोनों बीएलओ को झारखंड सहिया संघ और झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन का साथ मिल रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि 29 जुलाई तक यदि जमीला बीबी और कुसुम देवी को बहाल नहीं किया गया तो हड़ताल करेंगे। 

वायरल वीडियो पर जिला प्रशासन ने किया था बर्खास्त
गौरतलब है कि झारखंड में एसआईआर संपन्न कराने के लिए सहिया को बीएलओ नियुक्त किया गया है। इस दौरान कई जगहों से शिकायत आई कि एसआईआर फॉर्म देने और इसे भरने के नाम पर बीएलओ 50 से लेकर 100 रुपये तक मांग रहे हैं। इसी दौरान गढ़वा विधानसभा के बूथ संख्या 383 पर एसआईआर के काम में लगीं जमीला बीबी और भवनाथपुर विधानसभा के बूथ संख्या 406 में बीएलओ कुसुम देवी का वीडियो वायरल हुआ, जिनमें ये लोग कथित तौर पर मतदाताओं से पैसों की मांग करती नजर आईं। मामले की जांच के बाद जिला प्रशासन ने जमीला बीबी और कुसुम देवी को बर्खास्त कर दिया। 

29 अगस्त तक बहाल नहीं करने पर हड़ताल की चेतावनी
आज गढ़वा में समाहरणालय के सामने घूस मांगने के आरोप में बर्खास्त की गईं जमीला बीबी और कुसुम देवी ने एक दिन का धरना प्रदर्शन किया। इनका समर्थन कर रहे सहिया संघ और झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की मांग है कि दोनों सहिया को दोबारा बहाल किया जाये। संघ ने ऐसा नहीं करने पर एसआईआर प्रक्रिया बाधित कररने और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा ने कहा कि यदि दोनों सहिया को 29 जुलाई तक बहाल नहीं किया गया तो 1 अगस्त से काम ठप करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। 
 

Tags - Jharkhand NewsGarhwaDCSIRBLO