logo

Jharkhand News

साहिबगंज के आधार केंद्र में क्लोन फिंगरप्रिंट से फर्जीवाड़ा, रंगे हाथों पकड़ाया युवक, जांच जारी

साहिबगंज के मंडरो प्रखंड कार्यालय में चल रहे बड़े फर्जी आधार केंद्र का भंडाफोड़। क्लोन फिंगरप्रिंट के जरिए अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने वाले अनाधिकृत युवक को सीओ संजय कुमार शुक्ला ने रंगे हाथों पकड़ा। डीसी दीपक कुमार दूबे ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

जसीडीह बाईपास लाइन काम के कारण 22 और 23 जून को कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

जसीडीह बाईपास लाइन निर्माण से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण 22 और 23 जून को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के रूट और समय में बदलाव किया गया है। यात्रा पर निकलने से पहले पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

सरायकेला में शादी का खाना बनाने जा रहे पुरुलिया के बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

सरायकेला के नीमडीह में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी 56 वर्षीय सुबोध प्रामाणिक की मौत हो गई। वह एक शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल; एक धनबाद रेफर

गिरिडीह में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कई बच्चे घायल हो गए हैं, वहीं एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 68वां जन्मदिन: शिक्षक से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का सफर 

देश की महामहिम राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर देशभर ही नहीं बल्कि विदेशों से भी शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

जमशेदपुर में SSP कार्यालय के पास खुलेआम फायरिंग, इलाके में दहशत

जमशेदपुर के साकची में एसएसपी कार्यालय के पास जुबिली रोड पर अज्ञात अपराधी द्वारा खुलेआम फायरिंग की घटना। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कर जांच शुरू की। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

कोडरमा में आंधी-बारिश के बीच गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार, महिला की मौत

कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। फुलवरिया गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 60 वर्षीय महिला आरती देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

पंजाब से हथियार लाकर झारखंड को दहलाने की थी साजिश, RSS दफ्तर पर हमले के आरोपी का सनसनीखेज खुलासा!

पंजाब से हथियार मंगवाकर झारखंड को दहलाने की खौफनाक साजिश रची गई थी। इसके लिए लोहरदगा के युवकों को ब्रेनवॉश करने के बाद पैसों का लालच दिया गया था। हमले की साजिश दुबई में रची गई थी और निर्देश पाकिस्तान से भी मिल रहे थे।

लोहरदगा में ट्रेन की चपेट में आईं 12 भैंसें, 7 की मौत; ढाई घंटे तक बाधित रहा रेल परिचालन

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात भैंसों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

लातेहार में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पानी से भरे एक पुराने गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान आरा गांव निवासी द्वारिका गंझु की पुत्रियां दीपिका कुमारी, माही कुमारी और पु

झारखंड की डांसर बहनों से बिहार में गैंगरेप, तिलक समारोह में बुलाकर पूरी रात बनाया बंधक

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में झारखंड की दो सगी डांसर बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बहनें झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली हैं और फिलहाल पटना के मीठापुर इलाके में किराये के मकान में रह रही थीं।

एसिड अटैक केस में लिंगभेद उचित नहीं, पुरुष पीड़ित को 15 लाख मुआवजा दे सरकार- हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि एसिड अटैक पीड़ित को मुआवजे का भुगतान करने में  उसके लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता।

Load More