सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में मां बसंती पेट्रोल पंप से तेल खाली कर लौट रहे इंडियन ऑयल के टैंकर में अचानक आग लग गई। पैर में गर्मी महसूस होते ही चालक ने कूदकर जान बचाई।
जामताड़ा से सटे रूपनारायणपुर स्थित पंचधाम मंदिर में बेखौफ चोरों ने शनिवार रात मां काली की प्रतिमा से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के दौरान प्रतिमा को नुकसान पहुँचाया गया, जिससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बोकारो में रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस पूरे सम्मान और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिटी पार्क स्थित शहीद उद्यान में अखिल भारतीय सैनिक परिषद की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा पास कराने के एवज में अभ्यर्थियों से 5 लाख रुपये लिए जाते हैं।
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह हुटार गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 75 वर्षीय श्याम लाल भुइयां की अवैध भरठुवा बंदूक की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से मौके पर ही मौत हो गई।
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड स्थित काजिमगहा गांव में बरसात के दौरान जर्जर कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग महिला हीरिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका पैर टूट गया है, जिन्हें इलाज के लिए जमुआ CHC में भर्ती कराया गया है।
झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला
सिमडेगा के ठेठईटांगर में जामपानी पुल के पास चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन रोककर कूदते हुए अपनी जान बचाई।
अगर आपका नाम फिलहाल बिहार, पश्चिम बंगाल या किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन आप झारखंड में रह रहे हैं
दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ कथित प्रेम संबंध के शक में अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
सिमडेगा के बानो प्रखंड स्थित टोंगरी टोली में बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वर्षों से पुलिया निर्माण की मांग के बावजूद प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया है। आइए जाने इस पूरी खबर को
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से कथित रूप से अपहृत युवक को रामगढ़ जिले के कुजू से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।