जामताड़ा जिले के गोबिंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर नारायणपुर के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद फिरोज को धनबाद रेफर किया गया है।
बिहार में फिर से पुल गिरा है। यह हादसा तब हुआ है, जबकि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि पुल केवल बिहार में नहीं गिरते।
दुमका रेलवे कोयला डंपिंग में ड्यूटी से लौट रहे मजदूर मंतोष खिरहर की कोयला लोडर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा घायल हो गया। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।
झारखंड सरकार ने 1999 बैच के सीनियर IAS अधिकारी विनय चौबे को निलंबन मुक्त कर दिया है। सरकार ने ये फैसला चौबे को न्यायालय से जमानत मिलने और कानूनी पेचीदगियों से राहत मिलने के बाद लिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत बड़े भाई और JMM के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दुर्गा सोरेन को नमन किया और उनके संघर्ष को याद किया। हेमंत सोरे
जामताड़ा में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर भाजपा का हंगामा। एक ही मकान में 54 मतदाता और 42 हजार वैध नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से जांच की मांग की गई।
दुमका के हंसडीहा में कोलकाता STF और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़। लेथ मशीन समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में।
झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC में लंबे समय से खाली पड़े अध्यक्ष और सदस्यों के पदों को लेकर राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकार को कहा है कि अगले दो महीने के भीतर इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया
जमशेदपुर पुलिस ने लॉन्च किया 'JOHAR POLICE' WhatsApp चैटबॉट (9471167577)। घर बैठे साइबर शिकायत, मोबाइल चोरी, पासपोर्ट व कैरेक्टर वेरिफिकेशन का स्टेटस और पुलिस सेवाओं की सुविधा पाएं।
झारखंड में 14वीं JPSC और CGL परीक्षा में कथित धांधली के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस पूरे नेटवर्क को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं। CID ने अदालत में जो जानकारी दी है, उसमें एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट का जिक्र किया गया है, जो अभ्यर्थि
साहिबगंज में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच DC दीपक कुमार दुबे ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और राहत सामग्री बांटी। NDRF की टीम तैनात, प्रशासन अलर्ट मोड पर।
खूंटी जिले में हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार देर रात शहर के बीचों-बीच भगत सिंह चौक स्थित व्यवसायी और संवेदक अमित साहू के पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दहशत फैला दी।