द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को मार्च माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये भेजे गए हैं।
मार्च माह में विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार रही:
