logo

IIM रांची के छात्र अनुज श्रीवास्तव बने CEO, अफ्रीकी कंपनी में 1.2 करोड़ पैकेज

WhatsApp_Image_2026-05-08_at_7_00_25_PM.jpeg

रांची
रांची के बेटे अनुज को मिला 1.2 करोड़ रुपए का पैकेज। 2024-26 बैच आईआईआम रांची के छात्र थे अनुज। EXECTUIVE MBA के छात्र अनुज श्रीवास्तव को आफ्रीका की कंपनी ESCELA ने 1.2 करोड़ रुपए पर बहाल किया है। कंपनी ने अनुंज को  एस्केला में सीईओ के पद पर नियुक्त किया है। यह पैकेज पिछले 16 वर्षों में आइआइएम रांची का अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से संस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है।अफ्रीका में प्रोजेक्ट्स लीड कर झारखंड का नाम रोशन किया
रांची के कोयला विहार निवासी अनुज श्रीवास्तव वर्तमान में एस्सार प्रोजेक्ट्स में ‘हेड प्रोजेक्ट्स’ के पद पर कार्यरत हैं और इन दिनों अफ्रीका में कंपनी की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वर्षों के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। अनुज की सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। आइआइएम रांची के शिक्षकों और छात्रों ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उनकी उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो यह संदेश देती है कि कठिन मेहनत, अनुभव और समर्पण से वैश्विक स्तर पर भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

Tags - IIM Ranchi Anuj Srivastava MBA Placement CEO Appointment Jharkhand News