logo

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज, CM हेमंत से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के राजू

Screenshot_2026-05-29_014230.jpg

रांची 
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रभारी के. राजू, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का मल्लू और एआईसीसी सचिव सह-प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद रांची पहुंचे। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय समेत कई नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।


एक सीट पर कांग्रेस का दावा
कांग्रेस नेताओं के इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी के. राजू, भट्टी विक्रमार्का मल्लू और डॉ. सिरिवेला प्रसाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है और कांग्रेस एक सीट अपने पक्ष में चाहती है। अब देखना होगा कि यह मुलाकात कितना सार्थक साबित होती है।

Tags - Ranchi Jharkhand Politics Congress Rajya Sabha Election Hemant Soren