बिहार
बिहार विधानसभा में आज विशेष सत्र में शामिल होने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे। जहां अनंत सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। जब मीडिया ने मोकामा विधायक से सवाल पूछा कि क्या फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव कोई बड़ा कदम उठाएंगे, तो इस पर विधायक अनंत सिंह ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि “तेजस्वी क्या उखाड़ेंगे हम भी देखते” हैं। विधायाक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनंत सिंह का यह बयान
दरअसल अनंत सिंह का यह बयान सदन शुरु होने से पहले का है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के पास संख्या कम है। हालांकि जिस अंदाज में वो बोल रहे थे उससे साफ झलक रहा था कि एनडीए पूरी तरह से जीत को लेकर आश्वस्त है। बहरहाल सदन में विपक्ष द्वारा वोटिंग की मांग नहीं की गई, जिसके बाद ध्वनि मत से एनडीए को बहुमत हासिल हुआ।

दस्तावेज पर उठे सवाल
सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के पाठशाला पर सवाल उठाया। तेजस्वी ने यह दावा किया कि सीएम की डिग्री नकली है। इसी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पाठशाला किसी की बपौती नहीं है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझ पर अगर लालू जी का अत्याचार नहीं हुआ होता तो मैं आज मुख्यमंत्री नहीं बनता। हालांकि सीएम सम्राट चौधरी ने आगे बताया कि उनका दस्तावेज पारदर्शी है और विपक्ष के आरोप में कोई दम नहीं है।