logo

बिहार के उत्तर-पूर्वी भागों में मौसम का रेड अलर्ट, 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा 

नन15.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में आज भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्णियां, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया सहित कई जिलों में मेघ-गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।  

60-70 किमी/घंटे की रफ्तार चलेगी हवा
मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। हालांकि राजधानी पटना और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना जताई गई है। 

आम जनजीवन प्रभावित
दरअसल मौसम का यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त असर का प्रभाव से है। उधर शनिवार को गया, नवादा, जमुई शेखपुरा और नालंदा समेत कई जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा।

Tags - Bihar weather red alert Northeast Bihar weather Bihar thunderstorm alert Bihar rain update