logo

बिहार में अगले 4 दिनों तक मौसम का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

नन1.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार के 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरी भागों में तेज आंधी-तूफान, वज्रपात, मेघ-गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है। 
 

इन जिलों में भारी बारिश
इन जिलों में शामिल सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा समेत किशनगंज, पूर्णियां, कटिहार, भागलपुर, बांका शामिल है। हालांकि, अगले 24 घंटों में राजधानी पटना समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रुप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ-गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

सर्वाधिक वर्षा
बीते दिनों राज्य के कई क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई, जिसमें वैशाली के हाजीपुर में सर्वाधिक वर्षा 59.0 मिमी दर्ज की गई, जबकि राज्य में सबसे कम वर्षा मधेपुरा के चौसा में 42.6 मिमी दर्ज की गई। उधर, तापमान का बात करें तो मंगलवार को सर्वाधिक गर्म स्थान 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ भभूआ रहा, जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags - Bihar weather alert thunderstorm warning Bihar heavy rain forecast Bihar lightning alert Bihar storm in North Bihar