logo

बिहार के स्कूलों में बजेगा वाटर बेल, बच्चे पीएंगे पानी; खेल पर रोक

nr26.jpg

बिहार 
बिहार के स्कूलों अब बच्चों को पानी पीने के लिए वाटर बेल बजेगा। राज्य सरकार ने लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया है। सरकार के इस कदम से बच्चों को बीमार होने से बचाया जा सकेगा। स्कूल में खेल पीरियड में बदलाव किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। 

खेल आयोजन पर पूरी तरह रोक
दरअसल इस पहल का उद्देश्य है कि बच्चे तय अंतराल पर पानी पीते रहें, ताकि डिहाइड्रेशन और लू से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। इसके लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेव एक्शन प्लान के तहत सभी स्कूलों में “वाटर बेल” लागू करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्कूलों में खेल गतिविधियों को लेकर भी सख्त फैसला लिया गया है। तेज धूप और अत्यधिक तापमान को देखते हुए मैदान में किसी भी तरह के खेल आयोजन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए यह कदम तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।
 
शिक्षकों के लिए निर्देश
इसकी जानकारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही स्कूलों में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था, हर कक्षा में पंखे चलाने, मिट्टी के घड़े में पानी रखने और पेड़ के नीचे पढ़ाई न कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान शिक्षकों के लिए निर्देश दिया गया है कि बच्चों को लू से बचाव के उपाय पोस्टर के माध्यम से समझाएं। जिससे बच्चों में जागरुकता बढ़े।

Tags - Bihar school water bell heatwave safety schools Bihar education news water bell initiative student hydration Bihar heatwave action plan disaster management Bihar school safety guidelines no outdoor games heatwave Bihar school rules summer dehydr