logo

वैशाली में ओपी प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या, पुलिस महकमे में सनसनी 

sucide6.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां जढ़ुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद बिहार पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि ओपी प्रभारी कौशल कुमार 2019 बैच के दारोगा थे और हाल ही में उन्हें जढ़ुआ ओपी प्रभारी का जिम्मा दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, कौशल कुमार नगर क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में किराए के एक  मकान में रहा करते थे, जहां उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक घटना के बाद उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और घर में मातम की स्थिति है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली SP विक्रम सिहाग सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच गहनता से शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। फ़िलहाल इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वैशाली पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे का सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Tags - Vaishali shocking news Jadhua OP OP incharge Kaushal Kumar sub inspector Bihar Police suicide service revolver gunshot