logo

वैशाली में बोलेरो चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए चोर, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की जमकर पिटाई

बिहा5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के वैशाली जिले से बोलेरो चोरी करते दो चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। घटना मतैया स्थित भैया राम चौक के निकट का है। घटना के बाद वैशाली थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को अपने साथ थाने ले गई और उनसे पूछताछ कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

दरअसल जब चोर बोलेरो को स्टार्ट कर चोरी करने जा रहे थे तभी मालिक को इसकी भनक लगी। इसके बाद मालिक ने शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और चोर को धर-दबोचा। सूत्रों के मुताबिक, पकड़ा गया एक चोर मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर निवासी है, जबकि दूसरा वैशाली थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी बताया जा रहा है।

Tags - Vaishali theft case Bolero car theft Bihar crime news thieves caught red handed mob beating incident villagers caught thieves car stealing attempt Vaishali police action Bihar law and order Muzaffarpur accused Bhagwatpur Vaishali case rural cri