logo

नीतीश के 20 साल के शासन पर तेज प्रताप का बड़ा बयान: 10/9 अंक, तेजस्वी पर भी तीखा वार

Screenshot_2026-04-20_185359.jpg

बिहार 
बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री इस्तीफ के साथ उनकी 20 साल की लंबे शासन का अंत  हो गया। इससे राजनीतिक में बदलाओ के बीच तेज प्रताप यादव का का बयान सबसे ज्यादा चर्चित बनती  जा रही है। उन्होंने चैनल में नीतीश कुमार के पूरे कार्यकाल को सराहते हुए अंकों के आधार पर आंकते हुए 10 में से 9 अंक दे डाले।चाचा जी हम तो अभी बच्चे है आप तो सीनियर है
तेज प्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार उनके पिता लालू प्रसाद यादव के पुराने साथी रहे हैं और इस नाते वह उनके लिए चाचा जैसे हैं। उन्होंने यह भी माना कि राजनीति में नीतीश कुमार उनसे कहीं अधिक अनुभवी और  सीनियर हैं, तेज प्रताप ने हल्के अंदाज में कहा कि हम तो अभी उनके सामने बच्चे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में मतभेद होते रहते हैं, लेकिन व्यक्तिगत रिश्ते अपनी जगह कायम रहते हैं। राबड़ी देवी को हटाकर ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे
जब उनसे सवाल किया गया कि उनकी मां राबड़ी देवी को हटाकर ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे, तो तेज प्रताप ने इसे राजनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने साफ कहा कि सत्ता परिवर्तन राजनीति में सामान्य बात है और इसे निजी रिश्तों से नहीं जोड़ना चाहिए। 

सम्राट चौधरी से जताई उम्मीदें
तेज प्रताप ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनसे उम्मीद है कि वे नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर जोर दिया और कहा कि नई सरकार को इस दिशा में जल्द और ठोस कदम उठाने चाहिए।

तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला
बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी से अलग होने के बाद ही राजद का पतन शुरुआत हो गई थी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव अब जनता से दूर हो चुके हैं और जमीनी मुद्दों से उनका जुड़ाव कमजोर पड़ गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास सीमित विधायक रह गए हैं और उनमें भी असंतोष बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, भविष्य में पार्टी को और बड़ा नुकसान हो सकता है।

Tags - BiharBreaking Update Tej Pratab Yadav