logo

बिहार विधानमंडल का विशेष सत्र कल, बहुमत साबित करेंगे सीएम सम्राट चौधरी; पूरा कार्यक्रम ये है

ि231.jpg

पटना
बिहार की 18वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र को लेकर शुक्रवार को विशेष सत्र बुलाया गया है। जिसको लेकर तैयारियां तेज हैं। आधिकारिक कार्य सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत पेश करेंगे।

कार्यवाही का मुख्य विवरण
सदन की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। सत्र की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष के प्रारंभिक संबोधन से होगी। वहीं कार्य सूची के बिंदु संख्या 2 के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी यह प्रस्ताव पेश करेंगे। यह सभा वर्तमान राज्य मंत्रिपरिषद में विश्वास व्यक्त करती है। इस पर चर्चा के बाद मतदान होने की संभावना है। इस दौरान मुख्य प्रस्ताव के अलावा, सदन में अन्य आवश्यक विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। साथ ही, 'शोक प्रकाश' के माध्यम से दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

प्रशासनिक तैयारी
यह कार्य सूची प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी की गई है। इसकी प्रतिलिपि विधानसभा के सभी सदस्यों, मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय और नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है। निदेशक राजीव कुमार द्वारा भी इस पर 23 अप्रैल को हस्ताक्षर कर इसे अधिकृत किया गया है। माना जा रहा है कि कल का दिन बिहार की राजनीति के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। जहां सत्ता पक्ष पूर्ण बहुमत का दावा कर रहा है, वहीं विपक्षी खेमे की हलचल पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी।

Tags - Bihar special assembly session Patna Vidhanmandal news Samrat Chaudhary trust vote Bihar floor test 18th विधानसभा सत्र confidence motion Bihar legislative proceedings 11 AM speaker address assembly Bihar political update majority test government