द फॉलोअप,बिहार
बिहार में गंगा नदी पर राज्य के 3 जिलों में 6 पीपा पुल बनाया जाएगा। इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है। इस पुल के निर्माण होने से लोगों का नाव पर डिपेंडेंसी लगभग कम हो जाएगा और साथ ही लोगों के लिए नदी के इस पार से उस पार जाना भी आसान हो जाएगा।

किन जिलों में कितना बनेगा पीपी पुल?
जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग ने 6 पीपा पुल बनाने को लेकर 3 जिलों को चिन्हित कर लिया है। तीन जिलों में पटना, भोजपुर और वैशाली शामिल है। इन तीन जिलों में सबसे अधिक पटना में 4 पीपा पुल बनेंगे। इसके अलावा भोजपुर और वैशाली में 1-1 बनाए जाने की योजना है। इसको लेकर जल परिवहन विभाग की ओर से भोजपुर जिला में टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही अन्य दो जिलों में भी टेंडर निकाला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, वैशाली के चकौशन में बनेगा। वहीं पटना में कच्ची दरगाह में ग्यासपुर और दानापुर में बनाया जाएगा।

पीपा पुल बनाने के पीछे उद्देश्य
दरअसल पीपा पुल बनाने का उद्देश्य है कि गंगा नदी पार करने के लिए लोगों के पास नाव के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। लेकिन इस पुल के निर्माण के बाद लोगों का नाव पर से निर्भरता कम होगी साथ ही लोगों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। इसके अलावा लोगों का आवागमन सुलभ हो सकेगा।