logo

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के फेज-5 का शेड्यूल जारी: 23 से शुरुआत, 26 मार्च को पटना में समापन

समृद्ध12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समृद्धि यात्रा कर रहे हैं। समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में शुक्रवार को मुंगेर में उनकी दौरा पूरी हुई। अब खबर आ रही है कि उनकी यह बहुचर्चित समृद्धि यात्रा  के पांचवें चरण का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पांचवें चरण की शुरुआत 23 मार्च से लेकर 26 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 26 मार्च को ही बिहार की राजधाना पटना में इस चरण का समापन होगा। 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल से उनकी यह पांचवीं यात्रा शुरू होगी। इसके बाद 24 मार्च को यात्रा कैमूर और रोहतास पहुंचेगी। इसके बाद 25 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोजपुर और बक्सर का दौरा करेंगे, जबकि 26 मार्च को राजधानी पटना में इस चरण का समापन होगा।

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित जिलों में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा करते हैं। वे अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते हैं। इसके साथ ही ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर समाधान के निर्देश देते हैं। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों को करोड़ों रुपये की नई परियोजनाओं की सौगात भी देते रहे हैं, जिससे राज्य में विकास को गति मिल रही है।

Tags - Nitish Kumar Samriddhi Yatra phase 5 Bihar development tour schedule announcement 23 March start 26 March conclusion Jehanabad Arwal Kaimur Rohtas Bhojpur Buxar Patna governance review welfare schemes development projects public interactio