logo

पटना समेत 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

पटना समेत 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Weather:
बिहार में मानसून के पूरी तरह एक्टिव होने के बाद से राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। इसी बीच बुधवार को मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। विभाग की माने तो आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है उसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल है। खासकर मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, वैशाली और सारण समेत कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, किसानों के लिए एडवाइजरी
पिछले 24 घंटों में सीमांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने किसानों को खराब मौसम के दौरान खेतों में काम नहीं करने और आम लोगों को बिजली गिरने और तेज हवा से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Tags - Bihar Weather Bihar Rain Alert Heavy Rain Bihar बिहार में भारी बारिश