logo

बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, वहीं पटना समेत कई शहर में भीषण गर्मी 

FG5.jpg

बिहार
बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी बिहार के इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 से 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में मेघ-गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम के बदलाव को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार में राहत के आसार कम
वहीं पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार में फिलहाल राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बरकरार रहेगा, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि शनिवार को सुपौल, किशनगंज और मधुबनी जैसे कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  

राज्य में ‘काल बैसाखी’ जैसी स्थिति
दरअसल मौसम में यह बदलाव, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण है। जिससे राज्य में ‘काल बैसाखी’ जैसी स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क किया है।

Tags - Bihar weather alert thunderstorm warning Bihar orange alert Bihar heavy rain forecast Bihar strong winds 50 kmph Bihar heatwave Bihar South Central Bihar heat