logo

पहल  : Jaiprakash Narayan International Airport में अब आपको नहीं होगी कोई परेशानी, CIFS ने की अनोखी पहल 

JP_K.jpg

पटनाः

पटना में सीआईएसएफ ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है । जो आपको  जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना में देखने को मिलेगी। CIFS ने स्वर्णिम सेवा नाम से एक कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यकरम  के जरिए वैसे यात्रियों की मदद की जाती है जिन्हें एयरपोर्ट पर मदद न मिलने, या जानकारी न रहने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।  कई बार तो ऐसा भी होता है कि जो जानकर नहीं है उनकी फ्लाइट भी मिस हो जाती है। सीआईएसएफ के इस स्वर्णिम सेवा द्वारा एयरपोर्ट पर एंट्री से पहले ही सहायता के लिए एक अलग जगह बनाया गया है।  यहां पर सीआईएसएफ के जवान एवं अधिकारी विमान पकड़ने के लिए एयरपोर्ट आने वाले बुजुर्ग यात्रियों, दिव्यांग, गर्भवती महिला, छोटे बच्चे के साथ अकेले यात्रा कर रहे महिला, पहली बार यात्रा करने वाले अनजान यात्रियों की हर संभव मदद के लिए सदा तैयार रहते है।   

बहुत ही सराहनीय पहल 
CIFS के जवानो ने बताया कि कई बार हमने देखा है की किसी यात्री को  एयरपोर्ट के प्रक्रिया के विषय में ज़्यादा  जानकारी नहीं होती है। इस क्रम  में उनके फ्लाइट  मिस हो जाती है। इसलिए हम उन्हें  विशेष  सरल जानकारी और  सुविधा देना चाहते है, इस लिहाज से सीआईएसएफ की ये पहल बहुत ही सराहनीय है। सीआईएसएफ की इस पहल के लिए यात्रियों की काफी सराहना मिल रही है. कई बार यात्री ट्विटर एवम अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से सीआईएसएफ की तारीफ भी कर रहे हैं।स जिनकी वजह से लोगो को एयरपोर्ट पर कोई दिकत नहीं होगी। 


निशुल्क मदद करते हैं
सहायता केलिए तैनात  किये गए अधिकारी अधिकरी  जरूरतमंद लोगों के लिए खुद से सक्रिय होकर निःशुल्क उनकी मदद करते हैं। अगर कोई यात्री चलने  में अक्षम होते हैं तो उन्हें संबंधित एयरलाइन से संपर्क करके व्हीलचेयर एवं मदद केलिए एयरलाइन कर्मचारी को भी बुलाया जाता है। जरूरतमंद यात्रियों की मदद के लिए ये अधिकारी प्रवेश द्वार से लेकर विमान तक जितने भी प्रक्रिया से यात्रियों को गुजरना पड़ता है, इन सभी प्रक्रियाओं के दौरान साथ होते हैं। सीआईएसएफ की इस पहल से जरूरतमंद यात्रियों को काफी सहूलियत हो रही है।