logo

वैशाली में ओवरलोडेड ट्रैक्टर ने व्यक्ति को रौंदा, मौत के बाद स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

3म.jpg

वैशाली/बिहार

वैशाली में ओवरलोड ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर एक व्यक्ति को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया चौक पर हुआ। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी गुस्सा और नाराजगी है। गुस्साए ग्रामीणों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। 

ग्रामीणों ने किया आवागमन ठप
मृतक की पहचान अकबरपुर निवासी अशोक राय के रुप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर रखा है, जिससे आमलोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूछताछ शुरु की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि एक ओवरलोडेड गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक तुरंत फरार हो गया।  

ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में है।

Tags - Vaishali tractor accident overloaded tractor crushes man Hajipur Lalganj road jam Pojhia Chowk accident