logo

कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, JDU की मांग पर केंद्र सरकार ने किया एलान 

कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, JDU की मांग पर केंद्र सरकार ने किया एलान 

पटना 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिया जायेगा। ठाकुर को ये सम्मान मरणपरांत उनकी 100वीं जयंती से पहले दिया जायेगा। गौरतलब है कि कर्परी ठाकुर को भारत सम्मान दिये जाने की मांग जदयू की ओऱ से लंबे समय से की जा रही है। केंद्र सरकार ने अब इस पर मंजूरी दे दी है।