logo

झारखंड में 17-18 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, 10 जिलों में अलर्ट 

न्यू_मौसम_11.jpg

Jharkhand Weather:
झारखंड में मौसम विभाग ने आज 17 जुलाई और 18 जुलाई के लिए राजधानी रांची सहित 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लातेहार, चतरा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और लोहरदगा शामिल हैं। विभाग के अनुसार 20 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

किस जिला में सबसे अच्छी बारिश 
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से गुरुवार को सिमडेगा में सबसे अधिक 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मेदिनीनगर, जमशेदपुर, रामगढ़ और लोहरदगा में भी अच्छी बारिश हुई। वहीं लातेहार जिले में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। 

बीते दिनों का तापमान
बीते दिनों का तापमान की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेदिनीनगर में 34.6 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tags - Jharkhand Weather Jharkhand Rain Alert Heavy Rainfall