logo

JDU का कार्यकर्ता मंथन शिविर कल, झारखंड प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी पहुंचे रांची

a168.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी संध्या 7 बजे सड़क मार्ग से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के पश्चात पार्टी नेताओं ने उनसे मुलाक़ात की। प्रदेश जदयू के सह प्रभारी और बेलहर विधायक मनोज यादव भी देर शाम रांची पहुंचे। सभी नेता 6 जनवरी को सोलंकी चौक हटिया स्थित फ़ूड कोर्ट बैंक्वेट (काली मंदिर के सामने) में दिन के 11 बजे से आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता मंथन शिविर में शामिल होंगे। 

कार्यकर्ताओं के साथ होगी मंथन बैठक
इसमें मुख्यत 21 जनवरी को रामगढ़ में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशाल जनसभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया जाएगा। जदयू के प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं नगर अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता शिविर में शामिल रहेंगे।

झारखंड में संगठन के विस्तार पर चर्चा संभव
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड औऱ उत्तर प्रदेश सहित अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में विशाल रैली और जनसभा करने का फैसला किया है। आगामी लोकसभा चुनाव और झारखंड में संगठन के विस्तार के लिहाज से नीतीश कुमार का कार्यक्रम काफी अहम साबित होने जा रहा है। बता दें कि नीतीश कुमार पिछले साल रांची आए थे और सीएम हेमंत सोरेन के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।