logo

बिहार के सरकारी स्कूलों में नहीं घटेंगी छुट्टियां, सरकार ने फैसला वापस लिया

बिहार के सरकारी स्कूलों में नहीं घटेंगी छुट्टियां, सरकार ने फैसला वापस लिया

पटना 

30 अगस्त को बिहार के सरकारी विद्यालयों में छुट्टियां कम कर दी गयीं थीं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सितंबर से दिसंबर माह तक दी जाने वाली छुट्टियों की नई तारीख जारी की थी। इसके अनुसार स्कूलों में 23 छुट्टियों की जगह सिर्फ 11 छुट्टियां दी जानी थीं। इस आदेश के बाद विभिन्न शिक्षक संघों ने इसका विरोध किया और आंदोलन की धमकी दी। शिक्षक संघों की ओर से एलान हुआ कि वे मंगलवार से आंदोलन शुरू करेंगे। लेकिन बिहार सरकार ने इससे पहले ही अपना फैसला वापस ले लिया। बता दें कि नई सूची के अनुसार 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं दी गयी थी। जबकि रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश रहता था। ठीक इसी तरह दुर्गा पूजा के मौके पर छह के बदले केवल तीन दिन की छुट्टी का प्रावधान बनाया गया था। बिहार सरकार ने दीपावली से छठ पूजा तक दी जाने वाले अवकाश में भी बदलाव किया था। इस बार नौ  दिनों की छुट्टी की जगह केवल चार दिन यानी 12 नवंबर, 15 नवंबर और 19 एवं 20 नवंबर छुट्टी मिलनी थी। लेकिन सरकार के फैसला वापस लेने के बाद अब सरकारी स्कूलों में छुट्टियां पहले की तरह होती रहेंगी।  

मारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N