logo

बिहार में फिर जबरिया जोड़ी, छोटे भाई की साली की शादी में युवक की कराई शादी

c21.jpg

मनेर/बिहार
बिहार के मनेर थाना क्षेत्र से एक पकड़उआ विवाह का मामला सामने आया है। युवक के इनकार करने के बाद भी जबदस्ती मारपीट कर करा दी गई शादी। सूचना मिलते ही छानबीन में जुटी पुलिस। मामला अकीलपुर के रामदासचक पतलापुर गांव का है। 

जबरदस्ती करवा दी शादी
जानकारी के मुताबिक, मनेर के सुवर्णा गांव निवासी शिवजी साव के पुत्र राकेश उर्फ अरुण साव अपने छोटे भाई कार्तिक की शाली की शादी समारोह में शामिल होने पतलापुर गांव पहुंचा था। वहां लड़की के परिजनों ने उसे जबरन पकड़ कर शादी करवा दी। युवक का आरोप है कि उसने इस दौरान बहुत मना किया लेकिन उसकी बात को किसी नहीं सुना बल्कि जबरन मारपीट कर जबरदस्ती उसकी शादी करवा दी गई। 

पुलिस ने सुलझाई मामला
शादी के बाद दूल्हा-दूल्हन को उसके घर भी भेज दिया गया लेकिन अरुण के परिजनों ने दुल्हन को घर में घुसने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग मनेर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने जब छानबीन शुरु की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, लड़के पक्ष के लोग भी ये आरोप लगाए कि लड़का के साथ मारपीट की गई और जबरन शादि करवाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया और मामले को सुलझा लिया गया।

Tags - Bihar forced marriage pakadua vivah Maner forced wedding case Bihar bizarre marriage